
LSG vs MI: आईपीएल के 18वें सीजन का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस से टॉस जीता और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 204 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श ( 60 रन, 31 गेंद, 9 चौके 2 छक्के) और ऐडन मार्करम (53 रन, 38 गेंद, 2 चौके और 4 छक्के) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
ओपनर मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 7 ओवर तक 76 रन कूट डाले। हालांकि मिचेल मार्श 31 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के संग शानदार 60 रन बनाकर आउट हुए। उनके पवेलियन लौटने के बाद ऐडन मार्करम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए दूसरे विकेट के लिए निकोलस पूरन संग 15 रन, तीसरे विकेट के लिए कप्तान ऋषभ पंत संग 16 रन जोड़े। कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर किया निराश और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।
पंत के बाद ऐडन मार्करम ने चौथे विकेट के लिए आयुष बदोनी ( 30 रन, 19 गेंद) संग 31 गेंद में 51 रन, 5वें विकेट के लिए डेविड मिलर के साथ 15 रन साझेदारी कर लखनऊ को मजबूती प्रदान की।
ऐडन मार्करम के तौर पर लखनऊ को 7वां झटका 17.5वें ओवर में लगा। वह 38 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। ऐडन मार्करम के बाद डेविड मिलर ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम टीम के स्कोर को 19.4 ओवर में 200 रन तक पहुंचाया। डेविड मिलर 14 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के संग 27 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अगली गेंद पर अब्दुल समद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ( नाबाद 5 रन) और आवेश खान ( नाबाद 2 रन) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन तक पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर ने 1-1 विकेट चटकाए।
Updated on:
04 Apr 2025 09:46 pm
Published on:
04 Apr 2025 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
