
Ziva Singh Dhoni Video
नई दिल्ली: इस महीने से इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल का आगाज हो जाएगा। इस बार कोरोना महामारी के चलते आईपीएल 2020 यूएई में खेला जाएगा। सभी टीमें आईपीएल के लिए तैयारियों में लगी हुई है। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है और सभी खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में रिटायर हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मेंहद्र सिंह धोनी भी यूएई पहुंच चुके हैं। लेकिन सभी खिलाड़ियों का परिवार भारत में ही है। ऐसे में धोनी की बेटी जीवा अपने पापा को याद कर रही हैं।
दरअसल, धोनी की बेटी जीवा का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट है। इसी अकाउंट से जीवा का एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी का स्केच हाथ में पकड़े नजर आ रही हैं। उसके बाद साक्षी उनसे पूछती हैं कि जीवा ये कौन है? जिसके जवाब में जीवा कहती हैं, 'ये पापा हैं।' साक्षी फिर पूछती हैं कि क्या उन्हें पक्का यकीन है। जिसके बाद जीवा कहती हैं महेंद्र सिंह धोनी। उसके बाद एक बार फिर साक्षी पूछती हैं कि तुम्हें पक्का यकीन है ना। इस पर जीवा कहती हैं, हां मुझे पूरा यकीन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हुआ है, पापा की सबसे बड़ी फैन।
View this post on InstagramA post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on
जीवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह भी आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं।
वहीं, बात करें आईपीएल की तो बीसीसीआई ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर मैच से होगा। बता दें कि आईपीएल पहले 13 मार्च को शुरू होने वाले थे। लेकिन दुनियाभर में बढ़ते खतरनाक वायरस कोरोना के कारण आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप को अगले साल तक के लिए टलने के कारण बीसीसीआई ने इसके आयोजन के लिए हामी भर दी। जिसके बाद आईपीएल का आयोजन यूएई में करने का फैसला किया गया।
Published on:
10 Sept 2020 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
