
IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। स्टोइनिस ने 47 गेंद में आठ सिक्स और चार चौके की मदद से नाबाद 89 रन बनाए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। स्टोइनिस ने 47 गेंद में आठ सिक्स और चार चौके की मदद से नाबाद 89 रन बनाए हैं। उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वे अर्धशतक से चूक गए। पांड्या ने 42 गेंद पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दो विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद धीमी रही। 12 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। दीपक हुड्डा सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले प्रेरक मांकड बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पहली ही गेंद पर जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया।
35 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का तीसरा विकेट गिरा। क्विटंन डिकॉक 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो सिक्स लगाए। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी को आगे बढ़ाया।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या चोटिल होकर वापस लौट गए हैं। वापस लौटने से पहले 42 गेंद में 49 रन बनाए। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। वहीं, पीयूष चावला ने एक विकेट लिया।
Published on:
16 May 2023 09:38 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
