17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रेयस अय्यर ने पकड़ा IPL इतिहास का सबसे खतरनाक कैच, सूर्यकुमार-रोहित रह गए सन्न, रिएक्शन हुआ वायरल

अय्यर ने हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा और बाउंड्री के उस पार गिरने से पहले ही हवा में रहते गेंद को मैदान के अंदर फेक दिया। जिसे जेवियर बार्टलेट ने लपक लिया। इस अद्भुत रिले कैच की वजह से हार्दिक पांड्या मात्र 14 रनों पर आउट हो गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 17, 2026

IPL 2026

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव श्रेयस अय्यर के कैच को देखकर सन्न रह गए। (photo - IPL)

Shreyas Iyer catch, Mumbai Indians vs Punjab Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देख कर हर कोई हैरान है।

आईपीएल इतिहास का सबसे अच्छा कैच

श्रेयस के इस कैच को आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डिंग मोमेंट्स में गिना जा रहा है। यह शानदार फील्डिंग का पल मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर में आया। मार्को जानसेन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लंबा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को अच्छे से टाइम नहीं कर पाए। मिस-टाइम होने के कारण गेंद हवा में ऊंची उठ गई और सीधे मिड-ऑन की ओर बाउंड्री के पास चली गई।

अय्यर ने हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा और बाउंड्री के उस पार गिरने से पहले ही हवा में रहते गेंद को मैदान के अंदर फेक दिया। जिसे जेवियर बार्टलेट ने लपक लिया। इस अद्भुत रिले कैच की वजह से हार्दिक पांड्या मात्र 14 रनों पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार का रिएक्शन वायरल

दिलचस्प बात यह थी कि यह घटना मुंबई इंडियंस के डग-आउट के ठीक पास हुई। वहां बैठे मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस कैच को देखकर सन्न रह गए। रोहित शर्मा ने तो हाथ ऊपर उठाकर अपने अविश्वास को जाहिर किया। कैच पूरा करने के बाद श्रेयस अय्यर ने मुंबई के दर्शकों की ओर इशारा करते हुए अपने कान पर हाथ रखा, मानो पूछ रहे हों, “अब चुप क्यों हो गए? तालियाँ क्यों नहीं बज रही?” उनका यह आत्मविश्वास भरा रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मैच की बात करें तो क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। बाएं हाथ के इस दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मात्र 53 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। वानखेड़े स्टेडियम में डी कॉक ने शानदार 112 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से यह तूफानी पारी खेली। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया।

हालांकि, पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने महज 16.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 197 रन बना लिए। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को शानदार जीत दिलाई। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में लगातार चौथी हार हो गई है।