
टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: एक्स@/CricketCentrl)
IND vs ENG Semi final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहां गुरुवार को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हरा देगी। हैरी ब्रूक एंड कंपनी मौजूदा टूर्नामेंट में एक मजबूत टीम रही है, जिसके सभी डिपार्टमेंट में एकदम सही तालमेल नजर आ रहा है। मुंबई में होने वाले मैच से पहले वॉन ने दावा किया कि इंग्लैंड के पास इंडिया से बेहतर स्पिन अटैक है।
बीबीसी से बातचीत में माइकल वॉन ने दावा किया कि आदिल राशिद, लियाम डॉसन और विल जैक्स अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अच्छी स्पिन तिकड़ी रही है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सभी डिपार्टमेंट में इंग्लैंड के परफॉर्मेंस की तारीफ की और कहा कि वे मुंबई के वानखेड़े में भारत को हरा सकते हैं। वॉन ने कहा कि इंग्लैंड के पास भारत से बेहतर स्पिन अटैक है।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की फील्डिंग भी बिल्कुल जबरदस्त रही है। वे सच में अलर्ट दिखते हैं। इंग्लैंड की विकेटों के बीच दौड़ जबरदस्त रही है। कुछ छोटी-मोटी चीजें, जिन्हें आप खुद कंट्रोल कर सकते हैं, इंग्लैंड बहुत अच्छा कर रहा है। मुझे बस एक अजीब सा एहसास हो रहा है कि इंग्लैंड मुंबई में काम कर सकता है।
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती के नाम 12 विकेट हैं। ये किसी भी स्पिनर के लिए सबसे ज्यादा हैं। उनका औसत 15.33 और इकॉनमी रेट 7.66 है। दूसरी ओर डॉसन के नाम 10 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.30 है। वरुण मौजूदा टूर्नामेंट में इंडिया के गो-टू स्पिनर रहे हैं और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने में कामयाब रहे हैं। भारत निश्चित रूप से मुंबई के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में वरुण को खिलाएगा और वह अक्षर के साथ स्पिन इकाई का नेतृत्व करेंगे।
बता दें कि इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्हें एकमात्र हार का सामना ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ करना पड़ा है। जब कैरेबियाई टीम ने उन्हें 30 रन से शिकस्त दी थी। इस बार इंग्लैंड की नजर भारत से पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने पर होगी, जब 2024 में भारत ने उसे सेमीफाइनल में 67 रनों से हराया था।
Updated on:
04 Mar 2026 11:05 am
Published on:
04 Mar 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
