30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेग लैनिंग के संन्यास पर मिताली राज ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक दुखद दिन

मेग लैनिंग ने गुरुवार सुबह मीडिया को संबोधित किया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देते हुए घोषणा की कि उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है। इस साल फरवरी में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद से उन्होंने अपने देश के लिए नहीं खेला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Nov 2023, 3:42 PM IST

meg.png

Mithali Raj shared emotional post on meg lanning's retirement: महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक मेग लैनिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 31 वर्षीय लैनिंग के इस फैसले से क्रिकेट जगत को झटका लगा है। लैनिंग के संन्यास पर पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज मिताली राज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

मेग लैनिंग ने गुरुवार सुबह मीडिया को संबोधित किया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देते हुए घोषणा की कि उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है। मिताली राज ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसे शानदार करियर के लिए बधाई, मेग! महिला क्रिकेट और विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आपकी उपलब्धियों की सूची शानदार है। मैंने हमेशा खेल के प्रति आपके समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक दुखद दिन है। आप सभी को शुभकामनाएं।'

हालांकि, लैनिंग डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के अलावा, महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स और वुमेन नेशनल क्रिकेट लीग में विक्टोरिया के लिए खेलना जारी रखेंगी। इस साल फरवरी में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से उन्होंने अपने देश के लिए नहीं खेला है।

साल 2010 में 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली लैनिंग ने वनडे क्रिकेट के 103 मैच में 4,602 रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 53.51 की औसत से बल्लेबाजी की है और उनकी स्ट्राइक रेट 92.20 की रही है। 1,500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में यह सबसे ज्यादा है। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक (15) भी लगा चुकी हैं। उनके नाम 21 अर्धशतक हैं।

इस साल की शुरुआत में लैनिंग ने कप्तान के रूप में अपना पांचवां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खिताब जीता था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को साल 2014, 2018, 2020 और 2023 में महिला टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। साल 2022 में उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप का भी खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक भी दिलाया था।