नई दिल्ली। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम आज अपना 100वां वनडे मैच खेल रही है। आयरलैंड के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का ये दूसरा मैच इस समय बेलफास्ट में खेला जा रहा है। यह मैच कई मायनों में बड़ा ऐतिहासिक और यादगार है। इस मैच का ऐतिहासिक होने का एक वजह तो यह है कि ये अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सौवां मैच है। लेकिन उससे भी बड़ी वजह यह है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का भी ये 100वां वनडे मैच है। मतलब यह कि अफगानिस्तान ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जितने भी मैच खेले उन सभी मुकाबलों में मो. नबी उनकी टीम में शामिल थे।