2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs ZIM: वसीम जूनियर की गेंदबाजी का कहर, नीदरलैंड को 6 विकेट से हरा पाकिस्तान ने दर्ज़ की टी20 वर्ल्ड कप की पहली जीत

PAK vs NED: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 91 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 13. 5 ओवर में चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से पा लिया। पाकिस्तान के लिए एक बार फिर मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन वे अपने अर्धशतक से चूक गए।

2 min read
Google source verification
mohammad_rizwaan.png

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 29वां मुक़ाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया। पर्थ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले गेंद से और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। यह पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहले जीत है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपने सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को कायम रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 91 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से पा लिया। पाकिस्तान के लिए एक बार फिर मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन वे अपने अर्धशतक से चूक गए। रिजवान ने 39 गेंद पर पांच चौके की मदद से 49 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फखर जमान ने 20 और शान मसूद ने नाबाद 10 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपेक्षाकृत कमजोर कही जाने वाली नीदरलैंड के खिलाफ भी नहीं चले। बाबर चार रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में वह रन आउट हो गए। पाकिस्तान को दूसरा झटका आठवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। ब्रैंडन ग्लोवर ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों फखर जमान को कैच आउट कराया। फखर 16 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। फखर के बाद शान मसूद क्रीज पर आए और रिजवान के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 91 रन बनाए हैं। नीदरलैंड के बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन और विकेट कीपर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो दहाई का आंकड़ा छू पाये हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में पहला झटका दिया। उन्होंने स्टीफन मायबर्ग को 6 रन पर पवेलियन भेजा। शाहीन का यह टूर्नामेंट में पहला विकेट था। पावरप्ले में नीदरलैंड ने 1 विकेट पर 19 रन बनाए। छठे ओवर की 5वीं गेंद पर बास डी लीड चोटिल हो गए। हारिस रऊफ की गेंद बल्ले का किनारा लेकर ग्रिल पर लगी और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।

इसके बाद नीदरलैंड की टीम लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। शादाब खान ने दो विकेट झटके। उन्होंने टॉम कूपर को 1 और मैक्स ओडोड 8 रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड की टीम 11 ओवर में 3 विकेट पर 43 रन ही बना पाई थी। इसके बाद कॉलिन एकरमैन को शादाब खान ने 27 रन पर पवेलियन भेजा। स्कॉट एडवर्ड 15 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। रलोफ वैन डेर मर्वे को हारिस रऊफ ने 5 रन पर आउट किया। मोहम्मद वसीम जूनियर ने 19वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर और फ्रेड क्लासेन को लगातार गेंदों पर आउट किया। पारी आखिरी गेंद पर पॉल वैन मीकेरेन ने रन आउट हुए।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शादाब खान ने तीन, मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने एक बदलाव किया है। टीम ने हैदर अली की जगह फखर जमां को मौका मिला। नीदरलैंड की टीम में तीन बदलाव हुए। स्टीफन मायबर्ग, ब्रैंडन ग्लोवर, रलोफ वैन डेर मर्वे की वापसी हुई।

Story Loader