13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: विकेट के पीछे धोनी ने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गए श्रीलंकाई बल्लेबाज मैथ्यूज

 टी 20 मैच के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और वर्तमान विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया कि श्रीलंकाई खिलाड़ी मैथ्यूज हैरान रह गए।

2 min read
Google source verification
Angelo Matthews,MS Dhoni,dhoni stumping video,most stumping world record

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टी 20 मैच के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और वर्तमान विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया कि श्रीलंकाई खिलाड़ी मैथ्यूज हैरान रह गए। धोनी के इस तेजी का मैथ्यूज को अंदाजा भी नहीं होगा कि उनकी थोड़ी सी चूक पर धोनी की फुर्ती हावी पड़ेगी ।महेंद्र सिंह धोनी ने मैथ्यूज स्टंपिंग कर मैथ्यूज को पवेलियन भेज दिया ।

मैथ्यूज की हैरानी की वजह -
आपको बता दें कि भारत श्रीलंका के बीच टी -20 मैच का छठा ओवर चल रहा था। गेंदबाजी की कमान युजवेंद्र चहल के हाथों में थी। चहल ने मैथ्यू को बेहद शॉर्टपिच ललचाती हुई गेंद डाला,भोले मैथ्यूज चहल के चंचलता को समझ नहीं पाए । श्रीलंकाई क्रिकेटर थोड़ा सा आगे बढ़े लेकिन गेंद की लाइन को मिस कर गए। जब तक कि वह कुछ समझ पाते, धोनी ने गिल्लियां बिखेर दी।

मैदान पर आत्मविश्वास से भरपूर थे धोनी -
आपको बता दें कि जैसे ही मैथ्यूज ने आगे बढ़ने की गलती की, धोनी ने तुरंत किल्लियां बिखेर दिया ।मैदान पर मौजूद अंपायर ने आउट देने से साफ़ इंकार कर दिया जिसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। मैथ्यूज पूरी तरह आश्वस्त थे कि उनका पैर क्रीज से बाहर नहीं था लेकिन धोनी को पूरा भरोसा था कि मैथ्यूज आउट हैं। आखिरकार थर्ड अंपायर का फैसला आया और मैथ्यूज आउट करार दिए गए ।







13 साल बाद आज भी धोनी का पहला शिकार हैरान है -
आपको बता दें कि धोनी दुनिया के एकलौते विकेटकीपर हैं, जिनके नाम वनडे में 100 स्टंपिंग्स हैं, लेकिन धोनी के पहले स्टंपिंग शिकार बना खिलाड़ी आज भी हैरान है। बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज राजिन सालेह धोनी के पहले स्टंपिंह शिकार थे, जिन्हें 2004 में सचिन तेंदुलकर की गेंद पर धोनी ने स्टंप आउट किया था । इस बात को 13 साल बीत चुके हैं लेकिन राजिन सालेह आज तक हैरान हैं कि आखिर उन्हें धोनी ने इतनी तेजी से स्टंप आउट कैसे किया?