
अमेरिका के तेज़ गेंदबाज़ अली खान (Photo- Instagram)
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी 2026 से ICC T20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस विश्वकप में अमेरिका की टीम भी शिरकत करेगी, लेकिन इससे पहले अमेरिकी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दरअसल, अमेरिका की टीम में पाकिस्तान मूल के तेज गेंदबाज अली खान भी शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को दावा किया है कि उन्हें भारत का वीजा देने से मना कर दिया गया है। हालांकि अभी अमेरिका ने विश्वकप टीम के लिए अपनी टीम घोषित नहीं की है लेकिन अली खान इस टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं।
गौरतलब है कि 35 वर्षीय तेज गेंदबाज अली खान का जन्म पाकिस्तान के अटॉक में हुआ था। जब उनकी उम्र 19 साल थी, तब उनका परिवार अमेरिका चला गया था। अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत का वीजा नहीं मिला।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देगी। ऐसा हुआ तो अमरीका के अलावा कई टीमों को परेशानी हो सकती है। अमरीकी टीम में अली खान के अलावा शायन जहांगीर, एहसान आदिल और मोहम्मद मोहसिन पाकिस्तान मूल के हैं। इसके अलावा, जिम्बाब्वे, कनाडा और इंग्लैंड की टीम में भी कई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी खेलते हैं।
Published on:
14 Jan 2026 02:22 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
