
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मोहम्मद नवाज का विकेट लेने के बाद जश्न मनाती टीम इंडिया (Photo - IANS)
Rashid Latif Statement, IND vs PAK: भारतीय टीम ने लगातार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास तो रचा ही, साथ ही पूरी दुनिया को यह साफ कर दिया है कि टीम इंडिया अब कोई मामूली टीम नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत की एक अजेय शक्ति बन चुकी है। मैदान पर भारत का यह दबदबा देखकर विरोधी भी कायल हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने भी 2026 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की इस शानदार खिताबी जीत की जमकर तारीफ की। भारत के विजय रथ की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी ही टीम (पाकिस्तान) पर तीखा तंज कसा और उनके खराब प्रदर्शन की जमकर धज्जियां उड़ाईं। लतीफ का मानना है कि जहां भारत बड़े मैचों को जीतना जानता है, वहीं पाकिस्तान दबाव में बिखरने की आदत डाल चुका है।
भारतीय क्रिकेट इस समय सातवें आसमान पर है। 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित और कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों ने संन्यास लिया, लेकिन टीम रुकी नहीं। सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की नई जोड़ी ने एक ऐसी टीम बनाई जिसने दुनिया को दिखा दिया कि असली दबदबा क्या होता है। भारत ने एक के बाद एक कई बड़ी जीतें हासिल की हैं। भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता फिर ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। उसके बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी लगातार दूसरी बार जीता। एशिया कप में भी चैंपियन बने।
जहां भारत इतिहास रच रहा है, वहीं पाकिस्तान की क्रिकेट लगातार नीचे गिर रही है। आखिरी बार वे 2022 में किसी फाइनल में पहुंचे थे। उसके बाद 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में वे शुरू में ही बाहर हो गए थे। और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी वे सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाए।
राशिद लतीफ ने कहा कि भारत की यह कामयाबी रातों-रात नहीं आई है, बल्कि इसके पीछे पिछले 10 साल की कड़ी मेहनत है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'भारत टॉस हारने के बाद भी 250 रन बना देता है। कोई भी उनके सामने टिक नहीं पा रहा। उनके DNA में ट्रॉफी जीतना और फाइनल खेलना लिखा है, जबकि हमारे DNA में नॉकआउट मैचों से पहले ही हारकर बाहर होना शामिल हो गया है।' लतीफ ने साफ शब्दों में कहा कि टीम इंडिया ने बड़े मैचों को जीतने की आदत डाल ली है, जबकि पाकिस्तान बड़े टूर्नामेंटों में पिछड़ता जा रहा है।
Published on:
13 Mar 2026 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
