
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस और जोश हेजलवुड। (फोटो सोर्स: IANS)
IPL 2026 injured players: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज होने में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय शेष है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लेकिन, केकेआर समेत चार टीमों को इस मेगा इवेंट में बड़े झटके लग सकते हैं, क्योंकि चोट से जूझ रहे पांच स्टार खिलाड़ी अभी तक भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इनमें डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के जोश हेजलवुड, सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस, सीएसके के मैथ्यू शॉर्ट और केकेआर के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और हर्षित राणा शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलियाई पेसर हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोटों के चलते पिछले कुछ समय से मैदान से बाहर हैं। उन्हें सबसे पहले एशेज 2025-26 सीरीज से बाहर कर दिया गया था और उसके बाद वे T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए, जहां ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में भी जगह नहीं बना पाया था। माना जा रहा था कि वह समय पर ठीक हो जाएंगे और आईपीएल के लिए भारत आएंगे। लेकिन, रिपोर्ट आ रही है कि हेज़लवुड अभी भी फिजियो की देखरेख में हैं। अब देखना ये है कि उन्हें आईपीएल खेलने की अनुमति मिलती है या नहीं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस भी फिजियो की देखरेख में हैं। पूरे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान के काम के बोझ को पीठ की चोट के कारण मैनेज किया गया। उन्होंने एडिलेड में सिर्फ एक एशेज टेस्ट खेला और जब सीरीज पक्की हो गई, तो टीम मैनेजमेंट ने मेलबर्न और सिडनी में बाकी दो टेस्ट के लिए कमिंस को रिस्क में न डालने का फैसला किया। आईपीएल 2026 से पहले कमिंस भी हेजलवुड जैसी ही स्थिति में हैं।
कोलकाता नाईट राइडर्स के श्रीलंकाई स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी इंजर्ड हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच उन्हें चोट लगी थी और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार पथिराना अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह श्रीलंका में ही हैं।
पथिराना ही नहीं केकेआर के भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोटिल हैं। ज्ञात हो कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान राणा चोटिल हो गए थे। उनकी पिछले महीने ही सर्जरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हर्षित आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में खरीदा था। पिछले हफ्ते मैट शॉर्ट के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। माना जा रहा है कि शॉर्ट भी आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
Published on:
13 Mar 2026 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
