
मुंबई : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019) के बाद से ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के संन्यास के अटकलों का बाजार गर्म है। आज उस अफवाह को और बल तब मिला, जब विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल तस्वीर शेयर कर दी। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर इस तरह के खबरों की बाढ़ आ गई कि धोनी संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा करने के बाद बीसीसीआई के सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष ने ने इसका खंडन कर दिया तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी चुटकी ली है।
विश्व कप के बाद से ही आराम कर रहे हैं धोनी
बता दें कि 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के बाद से ही आराम कर रहे हैं। पहले उन्होंने एक महीने का अवकाश मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए लिया था। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे पर भी टीम से दूर हैं। इस वजह से उनको लेकर अटकलों का बाजार गर्म होता रहता है। हालांकि धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में चुप्पी साध रखी है।
यह था विराट का वह ट्वीट जिसने दिया अफवाहों को जन्म
टीम इंडिया के चयन से ठीक पहले मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने आज सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर 2016 की अपनी और महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर 2016 के टी-20 विश्व कप की है। तस्वीर शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा कि इस शख्स ने मुझे इतना भगाया कि लगा जैसे उनका फिटनेस टेस्ट हो रहा हो। वह इस खास रात को कभी नहीं भूल सकते। इसके लिए विराट ने धोनी का शुक्रिया भी अदा किया। बता दें कि इस तस्वीर में विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के सामने घुटनों के बल बैठे हैं और बल्ले से उन्हें सलामी दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने का विराट कोहली का समय ऐसा था, जिस वजह से अफवाहों ने जन्म लिया, क्योंकि आज ही टीम इंडिया का चयन होना था और उधर घुटनों के बल बैठकर विराट धोनी को सलामी दे रहे थे।
धोनी की पत्नी साक्षी और चेन्नई सुपर किंग ने ली चुटकी
सोशल मीडिया पर जब महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी तो देर शाम साक्षी धोनी और धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चुटकी ली। साक्षी ने इन खबरों का माखौल उड़ाते हुए कहा कि इन्हें अफवाह कहा जाता है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने हास्य रस का प्रयोग करते हुए लिखा- आज नहीं।
Updated on:
12 Sept 2019 10:50 pm
Published on:
12 Sept 2019 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
