3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 Eliminator: मुंबई इंडियन ने लखनऊ को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन उल हक़ ने झटके चार विकेट

मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 41 रन कैमरून ग्रीन ने बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 26 और नेहल वधेरा ने 23 रनों की पारी खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
mi_vs_csk_playoff.png

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Eliminator IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 182 रन पर रोक दिया है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के बल्लेबाजों ने जैसी शुरुआत की थी उससे ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के करीब रन बनाएगी। लेकिन नवीन उल हक़ की बेनहतरीन गेंदबाजी ने मुंबई के बल्लेबाजों को ऐसा करने से रोक दिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 41 रन कैमरून ग्रीन ने बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 26 और नेहल वधेरा ने 23 रनों की पारी खेली।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए नवीन उल हक़ ने 4 ओवर में 38 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा यश ठाकुर ने तीन और मोहसिन खान ने एक विकेट लिया। चेन्नई की पिच पर यह स्कोर बहुत छोटा नहीं है, लेकिन दूसरी पारी में ओस गिरने पर लखनऊ के बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी।

Story Loader