
Mumbai Indians tweet on Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे संस्करण का 35वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर तुड़ाई की।
सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से हैदराबाद ने 266 रन ठोके। यह आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले इसी सीजब में हैदराबाद दो बार और ऐसा कर चुका है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 287 और 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) को 277 रन ठोके थे।
जब हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस की पिटाई की थी तब दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर उनके गेंदबाजों से पूछा था कि आज नाश्ते में क्या खाया? हालांकि तब मुंबई इंडियंस ने इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन जब बुधवार को दिल्ली के गेंदबाजों की सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने बखिया उधेड़ी और पावरप्ले में 125 रन ठोके तब मुंबई ने ट्वीट कर दिल्ली के मज़े लिए।
मुंबई ने दिल्ली के उस ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु का मीम शेयर किया। मुंबई ने लिखा, 'आ गया स्वाद'। मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 267 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर ढेर हो गई।
Published on:
21 Apr 2024 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
