क्रिकेट

WPL 2023: दिल्ली और मुंबई के बीच मुक़ाबला आज, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। छह मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक आगे है। दिल्ली के इतने ही मैचों में आठ अंक हैं। अगर मुंबई दोनों मैचों में जीतती है तो उसके 14 अंक होंगे।

less than 1 minute read

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 18वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। नवी मुंबई केडीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली की टीम मुंबई को हरा पहले स्थान के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। लेकिन अंक तालिका के टॉप पर जो टीम रहेगी वह सीधे फ़ाइनल खेलेगी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। छह मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक आगे है। दिल्ली के इतने ही मैचों में आठ अंक हैं। अगर मुंबई दोनों मैचों में जीतती है तो उसके 14 अंक होंगे। वहीं, दिल्ली अगर दोनों जीतती है तो उसके 12 अंक होंगे। ऐसे में अगर दिल्ली जीतती है तो मुंबई के ऊपर दबाव बढ़ जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के शीर्ष पर रहने की ज्यादा उम्मीदें हैं।

इस हाई स्कोरिंग वेन्यू में रन आसानी से बन जाते हैं। लाल मिट्टी की उछाल पर बल्लेबाज भरोसा कर सकते हैं जो लाइन के माध्यम से अपने शॉट खेल सकते हैं। इस विकेट पर बचाव करने की तुलना में लक्ष्य का पीछा करना बहुत आसान होगा, जो पूरी तरह से बेहतर है।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, धरा गुज्जर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।

Published on:
20 Mar 2023 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर