
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2014 का 14वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज संदीप शर्मा चोटिल हो गए हैं और इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर को मौका दिया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अपनी पहली जीत दर्ज़ करने के इरादे से उतरी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल में अबतक एक भी मैच नहीं हारा है और उनकी नज़ारे विजयी रथ को जारी रखने पर होंगी।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेन मफाका।
इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियान, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक।
Published on:
01 Apr 2024 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
