29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम से बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर दुखी नहीं हैं मुरली विजय, बताया- कुछ चीजे सुधार जल्द करूंगा वापसी

भारतीय ओपनर मुरली विजय विदेश में पिछली 10 पारियों में 50 का आकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 1:34 PM IST

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों से भारतीय टीम से बाहर किए गए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर आश्वस्त है। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की चार पारियों में केवल 26 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। चौथे टेस्ट मैच में 60 रनों की हार के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 से पिछड़ गई है।


इंग्लैंड दौरे पर विजय का प्रदर्शन-
मुरली विजय ने इंग्लैंड दौरे पर बर्मिंघम में हुए पहले टेस्ट मुकाबले में 20 और 6 रनों की पारियां खेली थी। इसके बाद लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मुकाबले में मुरली दोनों इनिंग में खता खोलने में भी नाकाम रहे थे। यह दोनों ही टेस्ट मुकाबले भारत आसानी से हार गया था। इसके बाद तीसरे टेस्ट में उन्हें बाहर बैठा दिया गया था। जब चौथे और पांचवें टेस्ट मुकाबले के लिए टीम का ऐलान हुआ तो मुरली को उस टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को चयनकर्ताओं ने मौका दिया।


विजय ने वापसी को लेकर कहा-
विजय ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है, कि मैं भारत के लिए वापसी करूंगा और खेलूंगा। मैं इसके लिए काफी सकारात्मक हूं, मुझे रन बनाने के लिए सिर्फ कुछ चीजों को सुलझाना है और इसके लिए मैं मेहनत कर रहा हूं।" 34 वर्षीय विजय ने कहा, "मुझे नहीं लगता यह मेरी उम्र के कारण हुआ है। वैसे भी यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। उम्र केवल एक संख्या है। जब तक मेरे पैर क्रीज में चलेंगे और मेरी तकनीक काम करेगी, तब तक मैं खेलना जारी रखूंगा।"


भारतीय टीम ने गंवाई सीरीज-
मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत पहला टेस्ट 31 रन और दूसरा टेस्ट 159 रन से हारी थी। इसके बाद उसने तीसरा टेस्ट मुकाबला 203 रनों से जीता था।