16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs BAN: हारिस रऊफ और नसीम शाह की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ढेर, पाकिस्तान को दिया 194 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और उनके कप्तान शाकिब अल हसन ने अर्धशतक लगाए। लेकिन उनके लावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

less than 1 minute read
Google source verification
haris_rauf.png

Pakistan vs bangladesh Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। लाहोर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये हैं। हारिस रऊफ और नसीम शाह की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 193 रन पर सिमट गई है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और उनके कप्तान शाकिब अल हसन ने अर्धशतक लगाए। लेकिन उनके लावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। मुश्फिकुर रहीम ने 87 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 64 रन और शाकिब ने 57 गेंद पर 7 चौके की मदद से 53 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद नईम ने 20 रन का योगदान दिया। टीम को इस मैच में नजमुल हुसैन शान्तो की कमी जमकर खाली।

पिछले मुक़ाबले में भारत को ऑलआउट करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी की और बांग्लादेश को ढेर कर दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ को चार और नसीम शाह को तीन विकेट मिले। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला। इफ्तिखार अहमद को भी एक सफलता मिली।

लाहौर के मैदान पर 194 रन का लक्ष्य पाकिस्तान के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। पाकिस्तानी टीम यह मैच जीतकर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। पाकिस्तान अपना अगला मुक़ाबला 10 सितम्बर को भारत से खेलेगा।