क्रिकेट

BAN vs NZ: मुशफिकुर रहीम ने गेंद पर लात मार खुद को कर लिया आउट, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 16वे ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान लॉकी फर्गुसन की गेंद को खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले से लगकर स्टम्प की ओर जाने लगी। तभी मुशफिकुर ने अपने पैर का इस्तेमाल उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वे गेंद को तो नहीं रोक पाये और उसे स्टम्प पर दे मारा।

less than 1 minute read

Mushfiqur Rahim Bangladesh vs New Zeland: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुक़ाबला ढाका के शेर ए बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के विकेट कीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम अजीबो -गरीब तरीके से आउट हुए। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 16वे ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान लॉकी फर्गुसन की गेंद को खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले से लगकर स्टम्प की ओर जाने लगी। तभी मुशफिकुर ने अपने पैर का इस्तेमाल उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वे गेंद को तो नहीं रोक पाये और उसे स्टम्प पर दे मारा। रीप्ले में दिखाई दिया कि स्टंप पर उनकी लात लगने से पहले गेंद बेल्स को उड़ा गई थी। जिसके चलते रहीम को हिट-विकेट की बजाए बोल्ड आउट करार दिया गया। लेकिन जिसने भी रहीम के इस विकेट को देखा वो सच में अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान नजमुल हुसैन शांटो के 76 रनों की शानदार पारी के बावजूद टीम 34.3 ओवर में महज 171 रनों पर ऑलआउट हो गई। महमूदुल्लाह ने 21 रन बनाए और वह बांग्लादेश की ओर से दूसरे बेस्ट स्कोरर रहे। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट चटकाए, जबकि कप्तान लॉकी फर्गुसन ने एक विकेट लिया।

Published on:
26 Sept 2023 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर