DD के खिलाड़ी ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन ने नॉर्थम्पटन के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली, उन्होंने मात्र 37 गेंदों में शतक ठोका। इसकी बदौलत नाटिंघमशायर ने नॉर्थम्पटन के खिलाफ 58 रनों की जीत दर्ज की। एक समय पर क्रिश्चियन की टीम 10 ओवरों में 81 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद डेनियल ने समित पटेल के साथ पार्टनरशिप करते हुए अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर ने मन मुताबिक गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना शुरू कर दिया और अपनी पारी का अंत 40 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाकर किया। इस पारी की मदद से उनकी टीम 6 विकेट के नुक्सान पर 219 रन बनाने में कामयाब रही।