1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 पारी, 817 रन, 3 शतक और 5 फिफ्टी: ताबड़तोड़ फॉर्म में ये बल्लेबाज वर्ल्ड कप में बनेगा विपक्षियों की मुसीबत

न्यूजीलैंड बल्लेबाज रॉस टेलर की पिछली 10 पारियों के स्कोर- 137, 90, 54, बल्लेबाजी नहीं आई, 86*, 80, 181*, 10, 113, 59।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jan 2019, 8:16 PM IST

ROSS TAYLOR

9 पारी, 817 रन, 3 शतक और 5 फिफ्टी: ताबड़तोड़ फॉर्म में ये बल्लेबाज वर्ल्ड कप में बनेगा विपक्षियों की मुशीबत

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ODI क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनकी इस सफलता के कारण टीम का प्रदर्शन भी बेहतर हो रहा है। टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को तीसरे व आखिरी ODI मुकाबले में 137 रनों की शतकीय पारी खेलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी यह शानदार फॉर्म अगर वर्ल्ड कप में भी जारी रही तो वह विपक्षी टीमों के लिए बड़ी सिरदर्दी बनेंगे।


टेलर का पिछले 10 मैचों में प्रदर्शन-
रॉस टेलर की पिछली 10 पारियों के स्कोर- 137, 90, 54, बल्लेबाजी नहीं आई, 86*, 80, 181*, 10, 113, 59। टेलर ने पिछले 10 मैचों की 9 पारी में 117 की औसत से 817 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के कारण टेलर ICC की ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरी रैंकिंग पर हैं।


लगातार 6 अर्धशतकों के साथ बनाया रिकॉर्ड-
टेलर ने पिछली 6 पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इसके साथ अपने कप्तान केन विलियम्सन के लगातार 6 अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके अलावा 6 लगातार अर्धशतक लगाने वाली लिस्ट में 4 नाम और हैं। लगातार सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम है। उन्होंने लगातार 9 मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके बाद लगातार 6 अर्धशतकों के साथ 6 बल्लेबाजों का नाम आता है। जिसमे अब टेलर भी शामिल हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को टेलर द्वारा खेली गई 137 रनों की पारी उनके ODI करियर की 20वीं शतकीय पारी थी। यह किसी भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी द्वारा ODI में लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक शतक नाथन एशले के नाम है जिन्होंने अपने ODI करियर में 16 शतकीय पारी खेली है।