क्रिकेट

अफगानिस्तान को 149 रन से हरा न्यूजीलैंड ने अंक तालिका के टॉप पर बनाई जगह, फर्ग्यूसन और सैंटनर ने झटके तीन -तीन विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 36 रन रहमत शाह ने बनाए।

less than 1 minute read

New Zealand vs Afghanistan, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के शानदार प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान को 149 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ कीवी टीम भारत को पछाड़ते हुए अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 71 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने 68 रन की पारी खेली। ओपने विल यंग 54 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक विकेट मिले।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 36 रन रहमत शाह ने बनाए। अजमतुल्लाह ने 27 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी अफगानी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर और लोकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read
View All

अगली खबर