
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान (Photo: ANI)
Pakistan vs England, 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले टेस्ट में बुरी तरह से हराने के बाद पाकिस्तान ने इस मैच में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 152 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पाक की इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब इस सीरीज का निर्णायक मुक़ाबला 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
इस टेस्ट मैच की सबसे दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के लिए सभी 20 विकेट दो गेंदबाजों ने लिए हैं। स्पिनर नोमान अली और साजिद खान ने मिलकर इंग्लैंड के सभी 20 विकेट चटकाए। इस दौरान नोमान ने 11 और साजिद ने 9 विकेट झटके। पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने कुछ कठिन फैसले लिए और पूर्व कप्तान बाबर आज़म, नसीम शाह और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी कर दी।
इसका फायदा टीम को हुआ और नए खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी में मदद की। बाबर की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर आए कामरान गुलाम ने पहली पारी में शतक जमाया। वहीं स्पिनर साजिद खान ने इंग्लैंड को पहली पारी में सात और दूसरी पारी में दो विकेट झटके। वहीं नोमान अली ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में 8 विकेट चटकाए।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 366 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान ने 75 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाए और 296 रन की बढ़त हासिल की। 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 144 रन पर सिमट गई।
इसी के साथ पाकिस्तान 44 महीने बाद अपने घर में कोई टेस्ट मैच जीत गया। उसने अपने घर में पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जीता था। तब पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराया था। इसके बाद टीम ने 12 टेस्ट खेले हैं। इसमें से पाकिस्तान टीम को एक में जीत मिली है। चार टेस्ट ड्रा रहे और सात में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
Updated on:
18 Oct 2024 12:55 pm
Published on:
18 Oct 2024 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
