4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशेज हारने से टीम में बदलाव जरूरी नहीं : एंडरसन

ऑस्ट्रेलिया की पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड को 180 रन पर ढेर करने के साथ ही सिडनी में पारी और 123 रन से शानदार जीत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 8 Jan 2018, 7:55 PM IST

james

सिडनी। इंग्लैंड के उपकप्तान व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज टेस्ट सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद टीम में किसी भी तरह के बड़े बदलाव से इंकार किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड को 180 रन पर ढेर करने के साथ ही सिडनी में पारी और 123 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुये 4-0 से एशे•ा ट्रॉफी अपने नाम कर ली। एंडरसन ने कप्तान जो रूट की गैर मौजूदगी में मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, टीम ने पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और यहां भी ऐसा नहीं है कि हमारा पूरी तरह से सफाया हुआ है। मुझे नहीं लगता कि सीरीज में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे कि अगले सीरीज के लिए टीम में बड़े उथल-पुथल की जरुरत पड़े।

हमसे बेहतर खेले मेजबान
उपकप्तान ने कहा, सच कहूं तो हर टेस्ट मैच के अहम मौकों पर उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेल दिखाया। हमें जो भी मौके मिले, वहां हम उन्हें नहीं भुना सके। कुछ मैचों में हम अच्छी स्थिति में थे। लेकिन हमें अपने कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरुरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि अगले कुछ सप्ताह में सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा, हम बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी असफल रहे। जब आप ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलते हैं तो 60 या 70 रन ही पर्याप्त नहीं होता है। आपको बड़े स्कोर बनाने होते है जैसा कि उन्होंने किया। आप गेंदबाजी करते हैं तो 25-30 ओवर के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है और मुझे नहीं लगता है कि हमने ऐसा किया। एंडरसन ने पिच के बारे में कहा, पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी। पिच धीमी थी। हमारे पास पैट कङ्क्षमस और मिशेल स्टार्क जैसे एक्स फेक्टर गेंदबाज नहीं है। इसके अलावा विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए हमने अच्छी गेंदबाजी भी नहीं की, इसमें मैं भी शामिल हूं।