13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs BAN: टॉम लाथम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले इंटरनेशनल खिलाड़ी बने

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लाथम (Tom Latham) ने बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इतिहास रच दिया है। टॉम लाथम ने कुछ ऐसा किया जो इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ था।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 10, 2022

latham_252_in_international_cricket_vs_bangladesh.jpg

Tom Latham 252

New Zealand vs Bangladesh 2nd Test: न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लाथम (Tom Latham) ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। टॉम लाथम ने कुछ ऐसा किया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ था। 373 गेंदों पर 34 चौके और 2 छक्‍के की मदद से 252 रन बनाते ही यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड टॉम लाथम के नाम हो गया।

टॉम लाथम इंटरनेशल क्रिकेट (पुरुष/महिला) में ठीक 252 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 0 से लेकर 264 तक के सभी स्कोर कम से कम एक बार बन चुके हैं। क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है लेकिन 252 रनों का निजी स्कोर आज तक किसी भी बल्लेबाज नहीं बनाया था ऐसे में टॉम लाथम का यह रिकॉर्ड अपने आप में ही काफी अनूठा है।

वहीं टॉम लाथम के 252 रनों का स्कोर हेगले ओवल के मैदान पर भी अब तक का सबसे बड़ा निजी स्‍कोर है। टॉम लाथम का यह उनके टेस्‍ट करियर का दूसरा दोहरा टेस्‍ट शतक है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टॉम लाथम ने 264 रनों की पारी खेली थी जो टेस्ट क्रिकेट के में उनका बेस्ट स्कोर भी है। वहीं अगर दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 521 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी है।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और टेस्ट मैच के पहले ही दिन न्यूजीलैंड की टीम ने 350 से ज्यादा रन महज 1 विकेट के नुकसान पर बना दिए थे। वहीं दूसरे दिन के खेल में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दबदबा रहा। टॉम लाथम के 252 रनों के अलावा कॉनवे ने भी 109 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 5 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं।