23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में सिर्फ इन तीन गेंदबाजों ने लिए हैं एक पारी में छह विकेट, लिस्ट में एक पाकिस्तानी शामिल

आईपीएल में अब तक सिर्फ़ 3 गेंदबाज़ ही एक पारी में 6 विकेट ले पाए हैं। चौंकने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में कोई भी भारतीय गेंदबाज़ शामिल नहीं है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 23, 2026

IPL 2025 Revised Schedule

आईपीएल इतिहास के 3 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही पारी में विकेटों का 'छक्का' लगाया (photo - IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2008 से लेकर अबतक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। इस लीग में ज़्यादातर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। लेकिन कुछ गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई है। आईपीएल में अब तक सिर्फ़ 3 गेंदबाज़ ही एक पारी में 6 विकेट ले पाए हैं। चौंकने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में कोई भी भारतीय गेंदबाज़ शामिल नहीं है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

सोहेल तनवीर: आईपीएल मैच की एक ही पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले सोहेल तनवीर ने किया था। 4 मई 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ तनवीर ने 4 ओवरों में महज 14 रन देकर 6 विकेट निकाले थे। इस शानदार गेंदबाजी के सामने सीएसके 19 ओवरों में महज 109 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 14.2 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। ग्रीम स्मिथ ने नाबाद 35 रन की पारी खेली, जबकि स्वप्निल असनोदकर ने 32 रन का योगदान टीम का खाते में दिया।

एडम जांपा: 10 मई 2016 को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए जांपा ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन देकर 6 विकेट निकाले। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद जांपा की स्पिन गेंदबाजी के सामने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। इस पारी में शिखर धवन ने 33 रन, जबकि केन विलियम्सन ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 20 ओवरों के खेल तक 8 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी। सनराइजर्स ने 4 रनों के करीबी अंतर से मैच अपने नाम किया। इस पारी में जॉर्ज बेली ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 30 रन की पारी खेली, लेकिन सुपरजायंट्स को जीत नहीं दिला सके।

अल्जारी जोसेफ: मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हुए 6 अप्रैल 2019 को अल्जारी जोसेफ ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 3.4 ओवरों में महज 12 रन देकर 6 विकेट निकाले थे, जिसमें एक ओवर मेडन रहा। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के साथ मुंबई इंडियंस ने मैच 40 रन से अपने नाम किया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई ने 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए। इस पारी में किरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में जोसेफ की धारदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद 17.4 ओवरों में महज 96 रन पर सिमट गई।