नई दिल्ली। पकिस्तान में एक पत्रकार के रूप में अपना पहचान बनाने वाले क्रिकेटर नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है ।नजम सेठी द फ्राइडे टाइम्स के चीफ संपादक हुआ करते थे ,बाद में पाकिस्तान के बेहद लोकप्रिय शो आपस की बात को होस्ट भी किया करते थे ।नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। नजम सेठी के खिलाफ बोर्ड के किसी सदस्य ने इस पद के लिए नॉमिनेशन नहीं डाला था ।आपको बता दूं कि उन्हें इस पद पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट में उनके नॉमिनेशन के खिलाफ दायर याचिका के ठीक एक सप्ताह बाद नियुक्त किया गया है ।नजम सेठी को बोर्ड के सभी 10 सदस्यों ने वोट किया है शहरयार खान बोर्ड अध्यक्ष के पद पर पिछले तीन सालों से बने हुए थे। उनके पद से हटने के बाद सेठी नियुक्त हुए हैं ।पिछले माह पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा उन्हें बोर्ड ऑफ़ गवर्नर के सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद से इस पद के लिए उनके नाम की चर्चा होने लगी थी।