
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान (Photo - IANS)
Pakistan vs Australia ODI series 2026 schedule: क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही रोमांचक खबर सामने आ रही है। काफी लंबे समय के बाद वनडे इंटरनेशनल में ट्राई-सीरीज (त्रिकोणीय श्रृंखला) का दौर वापस लौटने वाला है। पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस साल के अंत में एक धमाकेदार ट्राई-सीरीज खेली जा सकती है।
एक समय था जब ट्राई-सीरीज का क्रिकेट की दुनिया में बोलबाला था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से ये धीरे-धीरे खत्म हो गईं। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), इंग्लैंड और श्रीलंका के बोर्ड के साथ बातचीत कर रहा है। सब कुछ सही रहा तो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में इस सीरीज का आयोजन हो सकता है। फिलहाल वेन्यू (जगह) फाइनल किए जा रहे हैं, जिसके बाद ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच भी खेल सकती है।
ट्राई-सीरीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इसी महीने पाकिस्तान के दौरे पर आने वाली है। 3 मैचों की वनडे सीरीज का पूरा प्रोग्राम सामने आ चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि यह सीरीज आईपीएल (IPL) के खत्म होने के ठीक आसपास शुरू हो रही है। आईपीएल 31 मई तक चलने वाला है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस समेत कई सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जा पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया एक बिल्कुल नई और युवा टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले साल अक्टूबर में भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद पहला वनडे असाइनमेंट होगा।
फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उन्हें मैदान में जाकर मैच देखने का मौका मिलेगा? दरअसल, पीएसएल (PSL) के लीग फेज के मैच खाली स्टेडियम में हुए थे, ऐसे में इस सीरीज के लिए सरकार और बोर्ड क्या फैसला लेते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Published on:
07 May 2026 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
