क्रिकेट

World Cup 2023: वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान टीम, विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर जाएगी। हालांकि, मंत्रालय ने अपनी क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और खेल को राजनीति से दूर रखने की बात भी कही है।

2 min read
World Cup 2023: वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान टीम, विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी

Pakistan cricket team World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी में सभी टीमें जुट गई हैं और जल्द स्क्वॉड की घोषणा की जाएगी। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। बाबर आज़म की कप्तानी वाली टीम भारत वर्ल्ड कप खेलने आएगी। पाकिस्तान की सरकार ने टीम को हरी झंडी दिखा दी है और भारत जाने की अनुमति दे दी है।

दरअसल दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जाने से माना कर दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान कि टीम भी भारत वर्ल्ड कप खेलने नहीं आयेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम को भारत जाने कि पहले ही मंजूरी दे दी थी लेकिन वह अपनी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे और अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अपनी टीम को भारत जाने कि अनुमति दे दी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर जाएगी। मंत्रालय ने कहा, 'पाकिस्तान ने लगातार कहा है कि खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसलिए, उसने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भाग लेने के लिए अपनी क्रिकेट टीम को भारत भेजने का फैसला किया है। पाकिस्तान का मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति उसके अंतरराष्ट्रीय खेल-संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के रास्ते में नहीं आनी चाहिए। पाकिस्तान का फैसले भारत के अड़ियल रवैये के विपरीत हमारे रचनात्मक और जिम्मेदार दृष्टिकोण को दर्शाता है, क्योंकि भारत ने एशिया कप के लिए अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।'

मंत्रालय ने आगे कहा, 'हालांकि, पाकिस्तान को अपनी क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। हम इन चिंताओं से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।'

Updated on:
06 Aug 2023 08:31 pm
Published on:
06 Aug 2023 08:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर