29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 जून को फिर से शुरू होगी पाकिस्तान सुपर लीग, कोरोना की वजह से हो गई थी स्थगित

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ गाइडलाइन जारी की हैं। इन गाइडलाइंस की हर हाल में पालना करनी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Apr 2021, 1:32 AM IST

psl.png

कोरोना की वजह से स्थगित हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे सत्र के मैच अब 1 से 20 जून तक कराची में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ गाइडलाइन जारी की हैं। इन गाइडलाइंस की हर हाल में पालना करनी होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कहा है कि कोविड-19 के लिए लागू एसओपी के प्रति कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पीसीबी ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 22 मई से अपना सात दिवसीय क्वारंटीन शुरू करना होगा।

डैरेन सैमी ने की थी कप्तान वहाब रियाज से मुलाकात
बता दें कि कि मार्च में पेशावर जालमी के कोच डैरेन सैमी और कप्तान वहाब रियाज ने फ्रेंचाइजी के मालिक जावेद अफरीदी से मुलाकात की थी। वे बायो-बबल का हिस्सा नहीं थे। इस दौरान कई खिलाड़ी संक्रमित हो गए थे। इसके बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था। लीग के स्थगित होने से पहले 20 फरवरी से तीन मार्च तक इसके 14 मैच खेले गए थे।

यह भी पढ़ें— ICC T20 World Cup: पाकिस्तानी टीम को मिल सकता है भारत का वीजा! बीसीसीआई ने दिया आश्वासन

जांच के लिए समिति का गठन हुआ था
बता दें कि इस मामले जांच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस जांच समिति ने पिछले दिनों बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। पीएसएल छह को फिर से शुरू करने का फैसला पीसीबी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी)’ ने शनिवार को एक ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया।

बीओजी ने मानी समिति की सभी सिफारिशें
पीसीबी से जारी बयान के मुताबिक,' बीओजी ने समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की। उन्होंने उन नाकामियों पर निराशा व्यक्त की जिसका इसमें जिक्र किया गया था। बीओजी ने समिति की सभी सिफारिशें मान ली है जिसमें कोविड-19 के बचने के लिए लागू प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन के साथ इसके प्रति शून्य-सहिष्णुता अपनाने को कहा गया है।’’ बयान के मुताबिक, ‘बीओजी ने बताया कि एक जून से पीएसएल छह फिर से शुरू होगा और इसके लिए सात दिनों का पृथकवास 22 मई से शुरू किया जाएगा।’