क्रिकेट

PAK vs ENG: दूसरी बार चैम्पियन बनने उतरेंगे इंग्लैंड और पाकिस्तान, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं फ़ाइनल मैच

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फ़ाइनल मुक़ाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर आयेगा। आप इस मैच का लाभ अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि इस मैच का प्रसारण फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।

2 min read

Pakistan vs England t20 world cup 2022 Live Streaming: टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरेंगी। टी20 विश्व कप में सिर्फ वेस्टइंडीज ही एक ऐसी टीम है जिसमें दो बार खिताबी जीत हासिल की है। ऐसे में यह मुक़ाबला आप कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं।

Pakistan vs England t20 world cup 2022 a> Final कब है पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 13 नवंबर यानी रविवार को है।

Pakistan vs England T20 world cup 2022 Final कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा।

Pakistan vs England T20 world cup 2022 Final कब शुरू होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला?
पाकिस्तान और इंग्लैंड का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।

Pakistan vs England T20 world cup 2022 Final कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Pakistan vs England T20 world cup 2022 Final फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Pakistan vs England T20 world cup 2022 Final फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद।

Also Read
View All

अगली खबर