PAK vs NZ Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुक़ाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि इस मैच का प्रसारण फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।
Pakistan vs New Zealand T20 world cup 1st semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर वनडे न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान से कभी नहीं जीत पाई है। इस बार केन विलियम्सन की अगुआई में न्यूजीलैंड इतिहास बदलना चाहेगा। ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप इस मुक़ाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
PAK vs NZ T20 world cup 1st semifinal: कब है पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला नौ नवंबर यानी बुधवार को है।
PAK vs NZ T20 world cup 1st semifinal: कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
PAK vs NZ T20 world cup 1st semifinal: कब शुरू होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।
PAK vs NZ T20 world cup 1st semifinal: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
PAK vs NZ T20 world cup 1st semifinal: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।