4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Photo gallery : सेंचुरियन में भारत और अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला, देखे तस्वीरें

एक समय मजबूत स्थिति में दिखने वाली मेजबान टीम ने दिन का अंत 90 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों के साथ किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Jan 2018, 9:30 AM IST

photo gallery : IND claw back with 4 wickets in last session

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनीपहले सत्र में बिनी किसी विकेट खोए 78 रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका ने दिन के दूसरे सत्र में दो और आखिरी सत्र में चार विकेट खोए।

photo gallery : IND claw back with 4 wickets in last session

पहले सत्र में एडिन मार्कराम (94) और डीन एल्गर (31) ने मेजबानों को सधी हुई शुरुआत दी। इस जोड़ी को पहले दिन भारत के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन ने दूसरे सत्र में 85 के कुल स्कोर पर तोड़ा। एल्गर मुरली विजय के हाथों लपके गए।

photo gallery : IND claw back with 4 wickets in last session

मार्कराम जब अपने शतक से छह रन दूर थे तभी अश्विन की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों में जा समाई। मार्कराम ने 150 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके लगाए।

photo gallery : IND claw back with 4 wickets in last session

अमला दूसरे छोर पर भारतीय गेंदबाजों का अच्छे से सामना कर रहे थे, लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट लिए। पंड्या की गेंद को अमला ने पास ही में खेला और रन लेने की कोशिश की लेकिन पंड्या ने अपनी तेजी दिखाई और गेंद उठाकर सीधे स्टम्प पर थ्रो मारी और अमला की पारी का अंत किया। अमला ने 153 गेंदों पर 14 चौके लगाए।

photo gallery : IND claw back with 4 wickets in last session

अश्विन ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को खाता खोले बगैर स्लिप में भारतीय कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। 250 के कुल स्कोर पर मेजबान टीम ने अपने पांच विकेट खो दिए थे।

photo gallery : IND claw back with 4 wickets in last session

वार्नोन फिलेंडर क्रिज पर थे, लेकिन एक रन बाद अपनी गलती से रन आउट हो कर पवेलियन लौट लिए। पंड्या की गेंद फिलेंडर के बल्ले का किनारा लेकर कीपर और मिडविकेट पर खड़े फील्डर के बीच में गई और फिलेंडर बिना देखे दौड़ पड़े। दूसरे छोर पर खड़े डु प्लेसिस लगातार फिलेंडर को रन लेने के लिए मना कर रहे थे। इसी हड़बड़ी के बीच पंड्या ने गेंद पार्थिव को दी जिन्होंने फिलेंडर को पवेलियन भेजा।