
Pakistan Super League 2024: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का नया सीजन 17 फरवरी से खेला जाएगा। इससे पहले लीग को बड़ा झटका लगा है। कई स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने इस लीग में खेलने से माना कर दिया है और अपना नाम वापस ले लिया है। इसकी बड़ी वजह दूसरे टूर्नामेंट्स की तारीख है। दरअसल पीएसएल से दूसरे कई फ्रेंचाइजी लीग की तारीखों टकरा रही हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी पीएसएल की जगह उन लीगों को तवज्जो दे रहे हैं।
विदेशी खिलाड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और एसए20 लीग में खेलने का फैसला कर रहे हैं। इससे पीएसएल की फ्रेंचाइजी को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना ही नहीं कई क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले को चोट के चलते खो दिया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टॉपले को पीएसएल खेलने के लिए एनओसी भी नहीं दी थी।
इसके अलावा पेशावर जाल्मी को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नहीं खेलेंगे। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शाई होप, मैथ्यू फोर्ड और अकील हुसैन, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्शी और रासी वान डर डुसेन, इंग्लैंड के जेम्स विन्स और अफगानिस्तान के नूर अहमद और नवीन उल हक भी पूरे टूर्नामेंट से हट गए हैं।
इन खिलाड़ियों के हटने से पीएसएल की सभी छह टीमें नाराज़ हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से टूर्नामेंट की तारीखों पर फिर से विचार करने को कहा है।
Published on:
13 Feb 2024 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
