4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे मैच की अनकही कहानी, कार्तिक ने 7 साल बाद लगाई फिप्टी तो भुवी ने पहली बार किया ये कारनामा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच को जीत कर भारत ने सीरीज में बराबरी कर ली है।

2 min read
Google source verification
indian

नई दिल्ली। पुणे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच को जीत कर भारत ने सीरीज में बराबरी कर ली है। अब सीरीज का रोमांच बढ़ गया है। सीरीज का आखिरी मैच कानपुर में रविवार को खेला जाएगा। यह मैच इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। मैच को जीतने की पूरी कोशिश दोनों टीमों की तरफ से की जाएगी। इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी, शिखर धवन और दिनेश कार्तिक की यादगार पारियों के दम पर शानदार जीत दर्ज की। मैच में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 230 रन बना पाई। जिसे भारत ने 46 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

जीत के हीरो रहे ये खिलाड़ी
मैच में जीत के नायक भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और दिनेश कार्तिक रहें। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने कीवी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। जिसमें सबसे बड़ी भूमिका भुवनेश्वर कुमार ने निभाया। भुवी ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 45 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि भुवी ने कीवी टीम को शुरुआती झटका दिया। जिससे कीवी टीम अंत तक उबर नहीं पाई।

बल्लेबाजी में धवन और कार्तिक ने बिखेड़ा रंग
231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और दिनेश कार्तिक की दमदार बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की। शिखर ने 68 रन जबकि कार्तिक ने 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान कोहली ने 29, हार्दिक ने 30 जबकि धोनी ने 18 रनों की पारी खेली।

कार्तिक ने 7 साल बाद लगाई फिप्टी
दिनेश कार्तिक ने मैच में पचासा जड़ा। यह कार्तिक के करियर का नौवीं फिप्टी है। हालांकि भारत में कार्तिक ने लगभग सात साल के बाद पचासा बनाने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले कार्तिक ने फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की पारी खेली थी। यह वही मैच था, जिसमें सचिन ने एकदिवसीय मैच का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद कार्तिक टीम में आते-जाते रहे। लेकिन भारत में पचासा लगा पाने का कारनामा वो नहीं कर सके।

भुवी ने पहली बार किया ऐसा
मैच में भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजींलैड के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। खास बात रह रही कि भुवी ने दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। वनडे क्रिकेट में ये पहली बार हुआ जब भुवनेश्वर ने किसी एक मैच में दो बल्लेबाज़ों को क्लीन बोल्ड किया हो। बता दें कि शानदार गेंदबाजी के लिए भुवी को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।