4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जोस बटलर और अश्विन टीम से बाहर

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन की जगह रोवमैन पॉवेल और तनुष कोटियन को मौका मिला है। वहीं, पंजाब की टीम कप्तान शिखर धवन के बिना खेलती नजर आएगी। उनकी जगह अथर्व ताएडे को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification
pbks_vs_rr__1.jpg

Punjab Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17से संस्करण का 27वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह इस मैच में टीम की कमान सैम करन संभाल रहे हैं। शिखर धवन चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह अथर्व ताएडे को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन भी आज खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज सलामी बल्लेबाज जोस बटलर भी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। बटलर पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनकी जगह रोवमेन पॉवेल को मौका मिला है। वहीं रविचन्द्र अश्विन भी चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज तनुश कोटियन को मौका मिला है।

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने पांच मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है और आठ अंक के साथ अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है। राजस्थान को पिछले मुक़ाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम जीत ही राह पर वापस लौटना चाहेगी।

वहीं पंजाब किंग्स का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पंजाब को अबतक खेले गए पांच मैचों में से मात्र दो में जीत हासिल हुई है, वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चार अंक के साथ पंजाब अंक तलीयक में आठवें स्थान पर है। पंजाब पिछले मैच में हैदराबाद से दो रन से हारा था।

पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल में अबतक 26 मुक़ाबले खेले गए हैं। जिसमें से राजस्थान रॉयल्स ने 15 और पंजाब किंग्स ने 11 में जीत हासिल की है। पिछले कुछ सालों से दोनों टीमों के बीच खतरनाक राइवलरी देखने को मिली है और सभी मैच आखिरी ओवर तक गए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व ताइडे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट सब: राहुल चाहर, आशुतोष शर्मा, विदवथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, आबिद मुश्ताक।