12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SA vs BAN: क्विंटन डिकॉक और हेनरिक क्लासेन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दिया 383 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 174, हेनरिक क्लासेन ने 90, एडेन मार्कराम ने 60 और डेविड मिलर ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने दो विकेट लिए।

less than 1 minute read
Google source verification
south_africa_vs_bangladesh.png

South Africa vs Bangladesh, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुक़ाबला बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और हेनरिक क्लासेन की आतिशी बल्लेबाजी की मदद से बांग्लादेश के सामने 383 रनों का लक्ष्य रखा है। डिकॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक जड़ा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन क्विंटन डिकॉक ने बनाए। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 140 गेंद पर 15 चौके और सात सिक्स की अदद से 174 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 20वां शतक था। यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेली थी।

डिकॉक के अलावा क्लासेन ने भी बांग्लादेशी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा करते हुए 49 गेंद पर 90 रन की पारी खेली। अपनी इस आतिशी पारी में क्लासेन ने आठ सिक्स और दो चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की।

इन दोनों के अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 69 गेंद पर 7 चौके की मदद से 60 और डेविड मिलर ने 25 गेंद में चार सिक्स और एक चौके की मदद से नाबाद 34 रनों की पारी खेली। रीजा हेंड्रिक्स (12) और रासी वान डेर डुसेन (1) का बल्ल आज नहीं चला। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 6 ओवर में 67 रन लुटाकर दो विकेट झटके। उनके अलावा मेहदी हसन मिराज, कप्तान शाकिब अल हसन और शाकिब अल हसन ने एक - एक विकेट लिया।