4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ साल बाद राहुल द्रविड़ की हुई IPL में वापसी, इस चैम्पियन टीम ने बनाया अपना हेड कोच

द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन पर भी फ्रेंचाइजी के साथ उनकी चर्चा हो चुकी है। टीम के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन का द्रविड़ के साथ लम्बे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है।

2 min read
Google source verification

Rahul Dravid, Indian Premier league 2025: भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आठ साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी होने जा रही है। द्रविड़ अपने आईपीएल करियर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स और उनके बैन होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्‍स (DD) के मुख्य कोच भी रहे हैं।

पहले भारतीय अंडर 19 टीम और फिर मुख्य टीम का हेड कोच होने की वजह से उन्हे आईपीएल से दूरी बनानी पड़ी थी। लेकिन अब द्रविड़ एक बार फिर आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़ गए हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन पर भी फ्रेंचाइजी के साथ उनकी चर्चा हो चुकी है। टीम के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन का द्रविड़ के साथ लम्बे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है। सैमसन के शुरुआती करियर द्रविड़ की देखरेख में ही उभरा था।

राजस्थान के साथ द्रविड़ का पुराना संबंध रहा है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, द्रविड़ राजस्थान की कप्तानी (2012 और 2013) के साथ साथ उनके मेंटॉर (2014 और 2015) की भी भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) का रुख किया था।

2019 में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख बने थे। 2021 में वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे और उनके ही कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया।

बताया जा रहा है कि आरआर की टीम विक्रम राठौर को भी द्रविड़ के सहायक कोचों में शामिल कर सकती है। राठौर पूर्व में भारतीय टीम के चयनकर्ता रहने के साथ ही एनसीए में द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके थे। जबकि बतौर भारतीय कोच द्रविड़ के कार्यकाल में राठौर ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका निभाई थी।

टीम के मौजूदा क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा इस भूमिका में फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे। आरआर ने 2008 में आईपीएल के प्रथम सीजन के बाद से ही कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, साल 2022 में टीम उप-विजेता थी। 2023 में वह प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर पाए जबकि 2024 में वह दूसरे क्वालीफायर में बाहर हो गए।