2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिद्धिमान साहा से क्यों बोला था कि संन्यास ले लो

Wriddhiman Saha को श्रीलंका के खिलाफ अपकमिंग टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। रिद्धिमान साहा ने कहा था कि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें संन्यास लेने के बारे में कहा था जिसपर अब खुद राहुल द्रविड़ ने चुप्पी तोड़ी है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 21, 2022

Rahul Dravid says Not hurt by Wriddhiman Saha comments.jpg

Rahul Dravid

Rahul Dravid on Wriddhiman Saha: श्रीलंका के खिलाफ अपकमिंग टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनमें विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) का नाम भी शामिल है। टीम से बाहर होने के बाद होने के बाद रिद्धिमान साहा ने सनसनीखेज खुलासा किया। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने खुलासा करते हुए बताया कि, पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में भारत की 1-2 से टेस्ट सीरीज हार के बाद, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर विचार करने का सुझाव दिया था। राहुल द्रविड़ ने उनसे कहा था कि अब वो नेशनल टीम की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं।

साहा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि साहा के इस बयान से उन्हें बिल्कुल भी दुख नहीं हुआ है और अभी भी बंगाल के इस क्रिकेटर के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। साहा से संन्यास लेने की बात बोलने के पीछे के मकसद के बारे में बोलते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि साहा स्पष्टता के 'हकदार' थे और उन्होंने ऐसा ही किया है।

राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में 3-0 से मिली जीत के बाद कहा, 'साहा की उपलब्धि और भारतीय क्रिकेट में किए गए योगदान के लिए मेरे अंदर उनके लिए काफी ज्यादा सम्मान है। मेरी उनके साथ की गई बातचीज ऐसी जगह से है जहां उनको एक साफ और ईमानदार निर्णय चाहिए था। मैं नहीं चाहता था कि यह बात उनको मीडिया से सुनने को मिले।'
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने बताया अपना सीक्रेट, सुबह 3 बजे उठकर अकेल में करते थे ये काम


राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, 'मैं इसी तरह की बात अपने खिलाड़ियों से करता हूं। मैं दुखी नहीं हूं क्योंकि में इस बात की उम्मीद नहीं करता की सामने वाला मेरी बातों से सहमत होगा या नहीं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि हम इन बातों को टाल दें और साफ बात ना करें। ऋषभ पंत ने अपने आप को टीम में अच्छे से स्थापित कर लिया है। अब हम एक और युवा विकेटकीपर निखारने की तरफ देख रहे हैं। ऐसा करने से यह बिल्कुल नही होगा कि साहा के योगदान और उनके प्रति मेरे अंदर का सम्मान और अहसास बदल जाए।'
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने टेस्ट टीम के नए कप्तान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर

Story Loader