18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs CSK: जायसवाल और जुरेल की तूफानी पारी, राजस्थान ने चेन्नई को दिया 203 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल 43 गेंदों पर चार सिक्स और 8 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने दो विकेट झटके हैं।

2 min read
Google source verification
yes.png

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 37वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक की मदद से चेन्नई को 203 रनों का लसखी दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल 43 गेंदों पर चार सिक्स और 8 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने दो विकेट झटके हैं।

राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिये 50 गेंद पर 86 रन जोड़े। इस दौरान जायसवाल ने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन तभी जोस बटलर ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे दिया। वह 21 गेंदों में 27 रन बना सके।

इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने जायसवाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 14वें ओवर में तुषार देशपांडे ने रॉयल्स को दो झटके दिया। उन्होंने पहले कप्तान संजू सैमसन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में 17 रन बना सके। इसके बाद मैदान पर जम चुके यशस्वी जायसवाल को रहाणे के हाथों कैच कराया।

इसके बाद 17वे ओवर की पहली गेंद पर महेशी तीक्षणा ने शिमरोन हेटमायर को क्लीन बोल्ड किया। वह 10 गेंदों में आठ रन बना सके। आखिर में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स को 200 के पार पहुंचाया। ध्रुव जुरेल ने 15 गेंद पर 34 रन बनाए। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने रन आउट किया। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 27 और अश्विन ने 1 रन बनाए। चेन्नई के लिए महेश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा ने एक- एक विकेट लिया।