2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘असली सनातनियों को निमंत्रण की जरूरत नहीं, जल्द ही राम मंदिर जाएंगे’ पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया

कनेरिया ने कहा, 'मैं भारत के सभी धामों की यात्रा करना चाहता हूं। असली सनातनियों को निमंत्रण की जरूरत नहीं है। मैं अयोध्या और भारत आऊंगा। मैं बचपन से ही रामायण देखता आ रहा हूं।'

less than 1 minute read
Google source verification
pakistan_kaneria_.jpg

Danish Kaneria Visit Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इसको लेकर एक बयान दिया है। जिसके चलते वे फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अयोध्या में राम मंदिर के बनने से कनेरिया बेहद खुश नजर आ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि वे जल्द भारत जाएंगे और राम मंदिर के दर्शन करेंगे।

कनेरिया ने मीडिया से कहा, 'मैं भारत के सभी धामों की यात्रा करना चाहता हूं। असली सनातनियों को निमंत्रण की जरूरत नहीं है। मैं अयोध्या और भारत आऊंगा। मैं बचपन से ही रामायण देखता आ रहा हूं। मैं हमेशा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करता रहुंगा।' पाकिस्तान की धीमी अर्थव्यवस्था पर आलोचना करते हुए कनेरिया ने कहा, 'भारत तेजी से बढ़ रहा है, पाकिस्तान धीमा हो रहा है।' साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय नागरिकता के लिए तैयार हूं।'

बता दें दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।

Story Loader