28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranji Trophy Final: जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में बनाई बढ़त के आधार पर मैच में दबदबा बनाए रखा और रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 28, 2026

Ranji Trophy Final

जम्मू और कश्मीर ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब (photo - BCCI Domestic )

Karnataka vs Jammu and Kashmir, Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का फ़ाइनल मुक़ाबला जम्मू कश्मीर और 8 बार की चैम्पियन कर्नाटक के बीच खेला गया। हुब्ली के केएससीए हुब्ली क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया यह मुक़ाबला ड्रा रहा। लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू कश्मीर को जीता घोषित कर दिया गया। इसी के साथ जम्मू कश्मीर ने 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

शुभम पुंडीर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया

जम्मू-कश्मीर के लिए यह उपलब्धि और भी शानदार रही क्योंकि उसके राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला यह ऐतिहासिक क्षण देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। पहली पारी के शतकधारी शुभम पुंडीर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और सीरीज में 245 रन बनाने तथा 60 विकेट लेने वाले आकिब नबी को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला।

पारस डोगरा ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने जैसे ही अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 342 रन पर घोषित की उसके खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगे। स्थानीय समयानुसार दोपहर के 2.10 बज चुके थे। दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाने का फैसला किया, जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर को यह नामुकिन जीत हासिल करने में 67 साल लग गये। लेकिन आखिर यह संभव हो गया। अपना पहला फाइनल खेलना और वह भी आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ बहुत बड़ी बात थी। लेकिन टीम ने बल्ले और गेंद से दबदबा बनाया और कर्नाटक को रोक दिया।

शुभम पुंडीर के शतक (121) और आकिब नबी के पांच विकेटों ने कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया। जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में कामरान इकबाल ने 311 गेंदों पर 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 160 तथा साहिल लूथरा ने 226 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये।

जम्मू-कश्मीर की इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने टीम को जीत के लिए बधाई दी है जबकि कप्तान पारस डोगरा ने कहा कि उनके पास इस जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप