
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
IND vs WI Playing XI Prediction: भारतीय टीम ने इस हफ्ते की शुरुआत में जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के साथ शानदार वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज जैसे मजबूत टीम से है और सेमीफाइनल की जगह दांव पर है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब दोनों के बीच करो या मरो का मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
इस मैच का विजेता अंतिम चार में पहुंच जाएगा, जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही अपनी टिकट बुक कर चुके हैं। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोरदार की थी, लेकिन सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद आलोचना करने वालों ने अपनी राय बदल ली, जिससे बैटिंग ऑर्डर और प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिले।
जिम्बाब्वे के साथ मैच के लिए टॉप पर तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तिकड़ी को भी तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा के ओपनिंग पार्टनर के तौर पर संजू सैमसन को उतारा, जबकि ईशान किशन को वापस नंबर 3 पर भेज दिया गया। इस कदम का फायदा हुआ, सैमसन ने एक छोटी सी पारी खेली। हालांकि वह अपनी शुरुआत को कुछ बड़ा नहीं बना पाए।
अभिषेक ने सब्र दिखाते हुए अर्धशतक जड़ा तो नंबर-3 की जगह नंबर 6 पर आए तिलक वर्मा ने फिनिशर की भूमिका में जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। इस तरह भारत चार विकेट पर 256 का टोटल खड़ा कर पाया। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उसी प्लेइंग इलेवन के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उतर सकता है।
रिंकू सिंह के मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। वह पिता के अंतिम संस्कार के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उनकी लिमिटेड भूमिका (एक फिनिशर की) और अब तक उनके असर को देखते हुए उन्हें बेंच पर रख सकता है। उन्हें शामिल करने का मतलब होगा अक्षर या दुबे में से किसी एक को बाहर करना, जिससे टीम के पास बॉल के साथ एक ऑप्शन कम हो जाएगा।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Published on:
28 Feb 2026 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
