
Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली : 2007 में टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) का पहला संस्करण खेला गया था। इस पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नेतृत्व में टीम इंडिया (Team India) ने कब्जा जमाया था। इसके अगले ही साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई। निश्चित रूप से एक युवा भारतीय टीम के साथ पहला टी-20 वर्ल्ड कप जितवाने और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण तब तक महेंद्र सिंह धोनी का कद काफी बढ़ गया था। इसके बावजूद जब पहली आईपीएल की नीलामी शुरू हुई तो रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (RCB) ने उन्हें नजरअंदाज किया। हालांकि बाकी की सभी टीमों में उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ मची हुई थी। इसी कारण वह आईपीएल सीजन 2008 की नीलामी में सबसे महंगे बिके थे। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने उन्हें करीब 9.5 करोड़ रुपए (1.5 मिलियन डॉलर) में खरीदा था। आरसीबी ने अब इसका खुलासा किया है कि उन्होंने धोनी पर दांव लगाने से पीछे क्यों हट गए थे।
चारू शर्मा ने किया खुलासा
आईपीएल सीजन 2008 की नीलामी में जब महेंद्र सिंह धोनी को लेने के लिए हर टीम जोर लगा रही थी, तब आरसीबी क्यों पीछे हटी थी, इसका खुलासा आरसीबी की पूर्व चीफ एक्जीक्यूटिव चारू शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि क्या सचमुच महेंद्र सिंह धोनी की इतनी कीमत थी या वह इतने रकम के लायक थे। चारू शर्मा ने कहा कि फर्ज कीजिए यदि धोनी विफल हो जाते। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि क्रिकेट वन मैन शो नहीं, टीम गेम है। उन्होंने अजीबो-गरीब तर्क देते हुए कहा कि कल्पना कीजिए धोनी शून्य पर आउट हो जाते या फिर फेल हो जाते। तब चेन्नई के फैन्स यह जरूर कहते कि क्या धोनी को इतने में खरीदा जाना चाहिए था?
आरसीबी को करना चाहिए मूल्यांकन
महेंद्र सिंह धोनी को रिजेक्ट करने के निर्णय पर आरसीबी को वर्तमान परिदृश्य में एक बार जरूर विचार करना चाहिए, क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाले रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के खाते में आईपीएल का 12 सीजन निकल जाने के बावजूद एक भी खिताब नहीं है, जबकि धोनी ने अपनी टीम को पहले आईपीएल में ही फाइनल में पहुंचाया। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है। वह धोनी के नेतृत्व में तीन बार खिताब जीत चुकी है।
Updated on:
31 May 2020 02:38 pm
Published on:
31 May 2020 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
