10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस पिच पर हार्दिक पंड्या का फैसला साबित हुआ था गलत, उसी पिच पर रियान पराग का चला सिक्का

RR vs RCB Update: आईपीएल 2026 के RR vs RCB मुकाबले में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुवाहाटी की पिच नंबर 5 पर खेले जा रहे इस मैच में मौसम और पिच कंडीशन अहम भूमिका निभा सकती है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs RCB Guwahati: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम अब तक जीत के रथ पर सवार रही है। यह मुकाबला मैदान के पिच नंबर 5 पर खेला जा रहा है और इससे पहले जो इस मैदान पर मुकाबला खेला गया था, वह भी पिच नंबर 5 पर ही खेला गया था।

हार्दिक का फैसला साबित हुआ था गलत

उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी, जहां हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में पंड्या का फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 11 ओवर में 150 रन बना दिए थे। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर पहले 5 ओवर में टीम को 80 रन तक पहुंचा दिया था। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई थी। इस लक्ष्य से मुंबई इंडियंस की टीम काफी पीछे रह गई थी।

इसी पिच पर जब राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उतरी, तो रियान पराग ने टॉस जीता और उन्होंने भी गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि पिच काफी सूखी लग रही है। भले ही पिछले कुछ दिनों से यहां ओवरकास्ट कंडीशन है और पिच ढकी हुई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण पिच की सतह पर थोड़ी नमी हो सकती है, जिसका फायदा उठाने की कोशिश की जाएगी।

5 ओवर में उड़ा दिए 3 विकेट

रियान पराग के फैसले को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर सही साबित कर दिया और फिल साल्ट को पवेलियन की राह दिखा दी। आर्चर ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एक और विकेट चटका दिया। 5वें ओवर में रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को भी आउट कर दिया। 5 ओवर तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 विकेट गंवाकर 58 रन बना पाई थी। दूसरी ओर जब मुंबई इंडियंस इस पिच पर गेंदबाजी करने उतरी तो 5 ओवर तक 80 रन लुटा चुकी थी।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, जहां तुषार की जगह बृजेश को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जैकब डफी को बाहर कर जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इसके पीछे टीम ने वजह बताई कि हेजलवुड के पास ज्यादा अनुभव है और यही कारण है कि उन्हें टीम में जगह दी गई है।