IPL 2025 Injury Update: बीसीसीआई सीमा पार तनाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। हालांकि इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बिना ही सीजन पूरा करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, जो पहले से ही कंधे की चोट से जूझ रहे थे। वह 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के घरेलू मुकाबले से चूक गए थे और 9 मई को टूर्नामेंट रोक दिए जाने से पहले उनके अगले मैच के लिए भी खेलना अनिश्चित था। अब, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final) फाइनल के साथ, आईपीएल के लिए उनका भारत लौटना असंभव सा लग रहा है।