31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs SRH: 200+ बनाकर भी हारने के बाद हताश हुए कप्तान ईशान किशन, इन खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

RCB vs SRH Match Highlights: IPL 2026 के उद्घाटन मुकाबले में SRH को डिफेंडिंग चैंपियन RCB के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान ईशान किशन ने अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 29, 2026

RCB vs SRH Match Highlights

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)

RCB vs SRH Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 200+ स्‍कोर करने के बाद भी 6 विकेट से हार गई। पहला ही मैच हारने के बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन काफी निराश नजर आए। इस हार के लिए उन्‍होंने सीधे तौर पर अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि हमने कुछ विकेट जल्‍दी गंवा दिए। हमें अगली बार शॉट चुनने में समझदारी दिखानी होगी।

'अगली बार हमें इस बात का ध्यान रखना होगा'

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट ने निश्चित रूप से अच्छा साथ दिया। हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए थे और अगली बार हमें इस बात का ध्यान रखना होगा। क्योंकि दूसरी पारी में विकेट को देखते हुए, उस पर बैटिंग करना काफी आसान था और गेंद भी काफी अच्छे से बैट पर आ रही थी। अगली बार हमें शॉट चुनने में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। लेकिन, पटरी से उतरने के बाद भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।

विराट कोहली की तारीफ की

खासकर बल्लेबाजों को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, खासकर चेज करते समय विराट भाई ने। उनका विकेट जितनी जल्दी हो सके लेना बहुत जरूरी है। वरना, अगर वह टिके रहे, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। हमें थोड़ी और मेहनत करनी होगी। यह पहला मैच है और अभी के लिए ये गलतियां स्वीकार्य हैं। हम बॉलिंग को लेकर थोड़े और सावधान रहेंगे, उन जगहों पर जहाँ हमें अपनी रणनीति को ठीक से लागू करना है।

'अगले मैच से हम और भी मजबूत होकर उतरेंगे'

उन्‍होंने आगे कहा कि अगले मैच से हम और भी मजबूत होकर उतरेंगे। सच कहूं तो मुझे इसमें बहुत मजा आया। मैंने इसके हर पल का आनंद लिया। यह आईपीएल है, इसलिए कभी-कभी घबराहट तो होती ही है। लेकिन, एक टीम के तौर पर हम इसमें और बेहतर होते जाएंगे। कप्तानी के बारे में मैं और क्या कह सकता हूं? अगर हम आने वाले मैच जीतते हैं, तो टूर्नामेंट में आगे बढ़ना हमारे लिए काफी आसान हो जाएगा।