27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषभ पंत साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

पंत इस समय ऐसे फॉर्म में चल रहे हैं कि वो किसी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने पहले टी-20 में नया कारनामा किया है। उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया है। जानिए इस खास कारनामे के बारे में।

2 min read
Google source verification
Rishabh Pant completed 1000 runs in this year ind vs wi t20 team india

ऋषभ पंत का धमाल

Ind vs WI 1st T20: ऋषभ पंत इस समय खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। ये साल उनके लिए बहुत ही जबरदस्त रहा है। वनडे और टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पंत ने साल 2022 में एक बड़ा कारनामा अब कर दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। पंत ने इस मुकाबले में 14 रन बनाए। दरअसल पंत को 12 रन चाहिए थे ताकि वो इस साल अपने हजार रन पूरे कर सके। पंत ने ये कारनामा कर दिया और अब उनके इस साल हजार रन पूरे हो गए है। सोचिए साल अभी पूरा नहीं हुआ है और अंत तक बहुत क्रिकेट बाकि है। इस लिहाज से देखा जाए तो पंत कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अच्छी बात ये हैं कि पंत अकेले भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने ये कारनामा किया है। उनसे पहले हजार रन कोई नहीं बना पाया है।


पंत का नया कारनामा

पंत ने इस साल अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 मैचों में 988 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 14 रन बनाए। अब 24 इनिंग में उनके हजार से ज्यादा रन हो गए। पंत की इस दौरान 44.90 की औसत रही। उन्होंने अभी तक 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। ये आंकड़ा आगे और भी जारी रहेगा। इस साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप भी है। ऋषभ पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें- 2 गेंदबाज जिन्हें विंडीज के खिलाफ पहले T-20 में जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है

टेस्ट और वनडे में किया शानदार प्रदर्शन

पिछले कुछ साल पंत के लिए शानदार रहे हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उन्होंने ऐतिहासिक पारियां खेली है। जिसकी बदौलत उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का कप्तान भी बनाया गया था। पंत IPL में भी दिल्ली की कप्तानी करते हैं। इस समय जबरदस्त फॉर्म में वो चल रहे हैं। कई दिग्गज कह चुक हैं कि उन्हें भारत का अगला कप्तान बनाया जाना चाहिए।

पंत ने अभी तक अपने करियर में 31 टेस्ट, 27 वनडे और 51 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके 5 शतक और वनडे में 1 शतक हैं। कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने अपना पहला शतक जड़ा था। टी-20 में अभी तक वो शतक नहीं लगा पाए है।

यहां भी पढ़ें- गुस्ताव मैकॉन ने टी-20 इंटरनेशनल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड