24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत की कलाई पर लगी लाहिरू कुमारा की तेज रफ्तार गेंद, दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान

Rishabh Pant retired hurt: भारतीय स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज कलाई पर लाहिरू कुमारा की तेज रफ्तार गेंद लगने की वजह से इंजर्ड हो गए है। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहते दिखे और फिजियो की जांच के बाद उन्‍हें मैदान छोड़ना पड़ा। मैदान के बाहर फिजियो उनकी कलाई का इलाज करते भी नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Aug 2026, 4:23 PM IST

Rishabh Pant retired hurt, Rishabh Pant Injured,

मैच के बीच ऋषभ पंत की चोट का इलाज करते फिजियो। (फोटो सोर्स: स्‍क्रीन शॉट)

Rishabh Pant retired hurt: मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम कोलंबों में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। भारत ने अपनी पहली पारी में स्‍कोर बोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन ही लगाए थे कि ऋषभ पंत ने लाहिरू कुमारा की एक शॉर्ट बॉल को पुल करने की कोशिश की और गेंद सीधे उनकी कलाई से जा टकराई। गेंद उनकी कलाई की हड्डी पर लगी थी और वह दर्द से कराह रहे थे। यह देख फिजियो तत्‍काल मैदान पर पहुंचे और उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए पंत को अपने साथ मैदान से बाहर ले गए। पंत को रिटायर्ड हर्ट किया गया है। हालांकि अभी तक उनकी चोट पर कोई अपडेट नहीं आया है। मैदान के बाहर भी फिजियो उनका इलाज करते जरूर नजर आए। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि पंत फिर से मैदान पर उतर पाते हैं या नहीं।

भारत की स्थिति मजबूत

कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अभी तक भारतीय टीम का दबादबा देखने को मिल रहा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल महज 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 53 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाने के बाद असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

इसके बाद शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए और वह असिथा फर्नांडो की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच देकर पवेलियन लौटे। गिल और पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई।

भारत 250 के पार

टी-ब्रेक के बाद जब भारत का स्‍कोर 207 था, तब ऋषभ पंत लाहिरू उदारा की एक शॉर्ट बॉल पर पुल खेलने के प्रयास में चोटिल हो गए। गेंद सीधे उनकी कलाई पर लगी थी। इसलिए उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट को तीन रन के निजी स्‍कोर पर मैदान छोड़ना पछ़ा। फिलहाल भारतीय टीम तीन विकेट के नुकसान पर 250 का आंकड़ा पार कर चुकी है। देवदत्‍त पडिक्‍कल इस सीरीज में अपने दूसरे शतक के बेहद करीब पहुंच चुके है। वहीं, उनका साथ दे रहे रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।